
सोनभद्र । मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित सुनवाई के दौरान कुल चार प्रकरणों में दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग और आपसी संवाद के माध्यम से विवादों के समाधान का प्रयास किया गया।विस्तृत परामर्श और बातचीत के बाद दो प्रकरणों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी और सुलह-समझौता कराया गया। इससे संबंधित परिवारों में फिर से सौहार्दपूर्ण माहौल कायम होने की राह बनी।वहीं, दो अन्य मामलों में दोनों पक्षों की काउंसलिंग के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए अगली सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की गई।महिला थाना रॉबर्ट्सगंज की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र का उद्देश्य संवाद और परामर्श के जरिए पारिवारिक विवादों का समाधान कर परिवारों में आपसी विश्वास बनाए रखना है।




