यूपीसोनभद्र

भगत सिंह जयंती पर आप का रक्तदान अभियान, युवाओं ने बढ़ाया सेवा का हाथ

युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का लिया संकल्प

सोनभद्र। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी के प्रदेशव्यापी रक्तदान अभियान के तहत रविवार को सोनभद्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर आयोजित अभियान में जिलाध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।

आज उनके जन्मदिन पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का प्रयास राष्ट्रसेवा की भावना को आगे बढ़ाने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि रक्तदान का प्रत्येक कतरा किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है।संगठन प्रभारी घोरावल विधानसभा ज्योतिजंग सिंह ने कहा कि शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर समाजसेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष केवल सिंह कुशवाहा ने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।अभ्युदय युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल मौर्या ने कहा कि इंकलाब के विचारों को समाजसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाना जरूरी है। संयुक्त जिला महासचिव जशवंत मौर्य ने कहा कि दुर्घटना और गंभीर बीमारी के दौरान समय पर रक्त मिलना किसी मरीज के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।जिला महासचिव अनवर अली ने कहा कि भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। जिला सचिव घमड़ी सिंह ने बताया कि संजय सिंह के आह्वान पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में रक्तदान अभियान चलाया गया।इस दौरान संतोष त्यागी, अरुण सिंह, नीरज पांडे, राजकुमार मौर्या, शैलेन्द्र मौर्या, राजेंद्र मौर्या, समीर खान समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!