भाजपा की मासिक बैठक में संगठन विस्तार व विशेष अभियान पर जोर

सोनभद्र:-भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रॉबर्ट्सगंज में आयोजित मासिक बैठक में जिला प्रभारी अनिल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने तथा संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए अनिल सिंह ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का आग्रह किया तथा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।बैठक में राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, पूर्व सांसद रामशकल, नरेन्द्र कुशवाहा, रुबी प्रसाद, अजीत रावत, शम्भू नारायण सिंह, शारदा खरवार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




