Uncategorized

अमौली और माईधिया में गूंजा बाल श्रम के खिलाफ नारा, ग्रामीणों ने ली बच्चों को स्कूल भेजने की शपथ

सोनभद्र :- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर गुरुवार को सोनभद्र विकास समिति एवं क्राई (CRY) के संयुक्त तत्वावधान में अमौली और माईधिया गांवों में बाल श्रम उन्मूलन के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रैपुरा, केरवा, सिलहटा, कुकराही और भुइरान गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं ने भाग लिया।जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों और दर्शकों ने बाल श्रम को ‘रेड कार्ड’ दिखाकर समाज से समाप्त करने का संकल्प लिया। साथ ही ‘सामुदायिक रेड कार्ड सर्कल’ बनाकर उपस्थित लोगों ने बच्चों को बाल श्रम से दूर रखने तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजने की सामूहिक शपथ ली।सोनभद्र विकास समिति के सचिव राजेश चौबे ने कहा कि बच्चों के हाथों में मजदूरी नहीं, बल्कि शिक्षा और बेहतर भविष्य का अवसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमौली, माईधिया सहित सातों गांवों को ‘सुरक्षित बचपन क्षेत्र’ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।कार्यक्रम में काउंसलर साधना सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रीमा, रीना शर्मा, सुनीता, अमरजीत, दिनेश विश्वकर्मा तथा संस्था के समन्वयक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!