Uncategorized

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, सोनभद्र में सम्राट अशोक जयंती का आयोजन

सोनभद्र:- सोनभद्र के समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर सम्राट अशोक जी की जयंती मनाई गई और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी ने किया।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राम निहोर यादव ने कहा कि सम्राट अशोक मौर्य वंश के तीसरे और सबसे महान सम्राट थे। उन्होंने हिंसा का मार्ग छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाया और अपने प्रजा के कल्याण, अहिंसा तथा धर्म के मार्ग पर काम किया !उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सड़क से सदन तक हर समाज की लड़ाई लड़ने में सक्रिय हैं और उनकी हर संभव मदद कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी हर समाज को एक साथ लेकर चल रही है और उनके हितों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी करें, ताकि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके और हर समाज का विकास सुनिश्चित हो।संगोष्ठी में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, मोहम्मद शईद कुरैशी, अशोक पटेल, अनिल प्रधान, सरदार पारब्रह्म सिंह, सत्यम पांडे, विमलेश पटेल, कामरान खान, विनीत सरोज, दीपक केसरी, चंद्र भूषण यादव, बच्चोंले सिंह पटेल सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!