Uncategorized

ग्राम पंचायत करमाव में सड़क कि स्थिति हुई खराब, बच्चे हो रहे चोटिल 

सोनभद्र:-जनपद सोनभद्र के चतरा ब्लॉक में ग्राम पंचायत करमाव के गांव के सड़क की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। चुर्क से धंधरौल बांध तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित गांव करमाव में पूरे गांव के अंदर लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 3 वर्ष पूर्व सड़क बनाई गई थी आज उस सड़क की स्थिति यह है की पूरी गिट्टी निकल चुकी है जिसके कारण आए दिन ग्रामीणों को काफी समस्या हो रही है ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की गिट्टी निकल जाने से अंदर के सोलंग बाहर आ गए हैं जिससे दोपहिया वाहन चालक एवं साइकिल सवार अक्सर ही चोटिल होते रहते हैं गांव की मुन्नी देवी का कहना है कि गांव में सड़क पर ही बच्चे खेलते हैं और ऐसे में बड़ी-बड़ी गिट्टी होने के कारण बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं वहीं रामकिशन का कहना है कि सड़क की गिट्टी भी धीरे-धीरे गायब हो चुकी है जिसके कारण आए दिन लोग ठोकर लगने के कारण गिर जाते हैं वहीं बारिश के दिनों में सड़क पर मिट्टी आ जाने से फिसलन भी बढ़ जाती है। वहीं ग्राम प्रधान में बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग को कई बार इसको लेकर अवगत कराया गया लेकिन विभाग द्वारा केवल आश्वासन दिया जा रहा है सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है इस कारण ग्रामीणों में भी काफी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीण राधेश्याम मुनि प्रभावती मुरली रमेश सुगनी रंजीत तारा किशन आदि नें विभाग से मांग किया है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराई जाए जिससे लोगों का आवागमन सुचारू हो सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!