https://wishamritsamachar.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifदेशराज्यलोकल न्यूज़सोनभद्र
Trending

बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला समेत तीन की मौत, दो घायल

बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला समेत तीन की मौत, दो घायल

जिले के बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप वाहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव अंतर्गत विषघरवा टोला के पास रविवार शाम करीब 4.30 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार और पिकअप आमने-सामने टकरा गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कार में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। हादसे में चालक को छोड़कर अन्य तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक महिला भी शामिल है। मृतकों की पहचान संजय (60) निवासी चेतवा थाना बीजपुर, अखिलेश (65) निवासी सेवकामोड़ थाना बीजपुर और उनकी पत्नी हीरामनी (55) के रूप में हुई है।घायल कार चालक प्रभु, निवासी सेवकामोड़ थाना बीजपुर ने बताया कि वे सभी लोग कार से राबर्ट्सगंज एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। वहीं पिकअप वाहन में चालक मुस्लिम पिता इद्दु (20) निवासी बढ़ोर और कंडक्टर गोविंद पिता रमेश जायसवाल निवासी बभनी सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं।हादसे के बाद कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन कार सवारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जारहा है

रिपोर्ट/रवींद्र गुप्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!