
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र का प्रमाण पत्र वितरण समारोह शनिवार को डीबीए सचिवालय में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में ट्रस्ट के उद्देश्यों, अधिवक्ताओं के कल्याण और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जगजीवन सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट ने किया।

समारोह को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संचालक मंडल के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट ने कहा कि ट्रस्ट अधिवक्ता साथियों के हितों की रक्षा, उनके कल्याण और जरूरतमंद अधिवक्ताओं को सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी, आपसी एकजुटता और समर्पण जरूरी है।उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र केवल सदस्यता का दस्तावेज नहीं, बल्कि ट्रस्ट के प्रति सदस्यों के विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। सभी अधिवक्ताओं को संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और जरूरतमंद साथियों की सहायता के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।इस अवसर पर पवन कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, रमेश चंद्र सिंह, सुरेश कुशवाहा, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार राव, संतोष यादव, पंकज कुमार यादव, रविशंकर एडवोकेट, राजेंद्र कुमार यादव, चतुर्भुज शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।




