
सोनभद्र । दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज, कबरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा एवं रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने विभिन्न रंगों और आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से मनमोहक रंगोलियां बनाकर विद्यालय परिसर को उत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया।

रंगोली प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने पारंपरिक एवं आधुनिक कलाकृतियों के जरिए दीपावली के महत्व, खुशहाली, समृद्धि और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। रंग-बिरंगी रंगोलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय परिवार ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महादेव विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चतुर्वेदी, श्रवण पांडेय, सगीर खान, अनुराग त्रिपाठी, अमिताभ चौहान, मनीष द्विवेदी, संदीप चौहान, पूजा सिंह, निधि सिंह, पूजा पांडेय, कृष्ण देव पांडेय, पूजा भारती, स्नेहा पांडेय, राजू विश्वकर्मा, पायल सोनी, वैष्णवी गुप्ता, श्रेया पांडेय एवं शिवानी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में छात्राओं की रचनात्मकता और उत्साह की सराहना की गई। विद्यालय परिवार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखारने तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति रुचि बढ़ाने का अवसर मिलता है।




