यूपीसोनभद्र

भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन

पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी, विभिन्न मोर्चों के नवनिर्वाचित पदाधिकारी हुए सम्मानित

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को नगरपालिका हॉल में नगर मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज गंगापार के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी अशोक मिश्रा उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा शक्ति केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि अशोक मिश्रा ने बूथ एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ संवाद करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने में जुटें।

बैठक में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, शक्ति केंद्रों को सशक्त बनाने तथा संगठन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न मोर्चों में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नगर मंडल की ओर से सम्मानित किया गया।

पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारियों और योगदान की सराहना की गई।बैठक में जिला सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या, नगर महामंत्री ऋतु अग्रहरि, नगर उपाध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय, अभिषेक गुप्ता, आलोक रावत, ध्रुकांत द्विवेदी, रंजन पाण्डेय, संतोष भारती, वंदना वर्मा, रीता गुप्ता, अनीता, दुर्गेश केडिया एवं लालू सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!