यूपीसोनभद्र

सपा जिला कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर आयोजित हुई 

सरदार पटेल के विचारों में सामाजिक न्याय और समरसता का संदेश : दूधनाथ पटेल

सोनभद्र । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके विचारों एवं योगदान पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रभारी एवं प्रदेश सचिव दूधनाथ पटेल उपस्थित रहे।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए दूधनाथ पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता और अखंडता के महान शिल्पी थे। उनका जीवन अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के रूप में सरदार पटेल ने राष्ट्रीय एकीकरण के साथ संविधान निर्माण की प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों के अधिकारों एवं संरक्षण से जुड़े विषयों पर विशेष योगदान दिया। उनके विचार समान अवसर, सामाजिक न्याय और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की भावना से प्रेरित थे। उनके आदर्श आज भी सशक्त, समरस और न्यायपूर्ण भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।

जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों को समान अवसर, सम्मानजनक भागीदारी और संरक्षण देने के पक्षधर थे। वहीं सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि सरदार पटेल ने हमेशा हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उन्हें उनका हक दिलाने का काम किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, परमेश्वर दयाल, गीता गौर, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, विजय यादव, राधा सिंह, कुमारी मंदाकिनी पांडेय, डॉ. रवि गौड़, कुमारी निधि पांडेय, राम भरोसे सिंह पटेल, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय, मोहम्मद शईद कुरैशी, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, रामप्यारे सिंह पटेल, लाल बहादुर पाल, वेदमणि शुक्ला, त्रिपुरारी गौड़, शिवकुमार सिंह, सुनील गौड़, रमेश सिंह, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, प्रशांत सिंह,

राजेश विश्वकर्मा, सनी पटेल, फारूक अली जिलानी, प्रमोद अभय, विमलेश पटेल, रामेश्वर भाई पटेल, मीना देवी, शिवनारायण मौर्य, उषा कुमारी, सरदार पारब्रह्म सिंह, हिदायत उल्ला खान, गुलाब यासीन, विनीत सरोज, हरिशंकर विश्वकर्मा, कामरान खान, शाहिदा बेगम, रीता, दुर्गावती, लीलावती, तेतरी, रानी, संगीता, साधू सिंह, प्रसाद पटेल, नारायण यादव, सुशीला देवी, जगत पटेल, बाबू हाशमी, धर्मदेव यादव, आनंद पटेल, रतन प्रजापति, रमेश, लल्लू भारती,

अजय कुमार साहनी, रमजान, रमेश सोनी, सुनील, रामचंद्र, वीरेंद्र, नंदकुमार, मोतीलाल, संतोष पासवान, जयप्रकाश, संतोष बैसवार, रामशंकर वर्मा, प्रदीप कनौजिया, अजीत मौर्य, परशुराम, कृपाशंकर, चौहान, सत्यम पांडेय, पवन पटेल, दीपक केसरी, अजय भारती सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!