यूपीसोनभद्र

तूफान और बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, मुआवजे की मांग : संदीप मिश्रा

किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने तत्काल रैपिड सर्वे कराने की उठाई मांग, नहरें बंद कराने की भी अपील

सोनभद्र । अर्नब तूफान के चलते हुई बारिश और तेज हवाओं ने जनपद के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने से अन्नदाताओं के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों की पीड़ा को देखते हुए किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित किसानों से जानकारी जुटा रहा है।

संदीप मिश्रा ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की कि जनपद में तत्काल रैपिड सर्वे कराकर फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। ऐसे कठिन समय में किसानों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि आर्थिक सहायता की जरूरत है। सरकार को तत्काल राहत पहुंचाकर अन्नदाताओं के दर्द पर मरहम लगाना चाहिए।उन्होंने कहा कि किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार क्षेत्रीय दौरा कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने गेहूं की आगामी बोवाई को देखते हुए नहरों को तत्काल बंद कराने की मांग की, ताकि खेतों में जलभराव न हो और किसानों की बोवाई प्रभावित न होने पाए।संदीप मिश्रा ने प्रशासन से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द राहत एवं मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!