यूपीसोनभद्र

एमएलसी चुनाव में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को  विशेष अवकाश

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता कर्मचारियों को मिलेगी सुविधा, डीआईओएस ने जारी किया निर्देश

सोनभद्र । उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदान करने वाले पात्र कर्मचारियों को 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। इससे संबंधित कर्मचारियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में सुविधा मिलेगी।जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह ने इस संबंध में जनपद के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है।जारी निर्देश के अनुसार, स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के ऐसे कर्मचारी, जो चुनाव में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, उन्हें मतदान के दिन विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य पात्र कर्मचारियों को मतदान में भाग लेने का अवसर उपलब्ध कराना है।जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!