यूपीसोनभद्र

सपा जिला कार्यालय में मनाई गई डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जन्मदिन भी मना

लोहिया के विचारों पर चलकर अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष करें समाजवादी: राम निहोर यादव

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सोनभद्र में सोमवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन कर उनके विचारों और समाजवादी आंदोलन में योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अन्याय, शोषण और सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया का मानना था कि अन्याय के सामने झुकना न्याय को बढ़ावा देना है। अन्याय का मुकाबला करना मनुष्य का प्रमुख कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि लोहिया जी ऐसे समाज की स्थापना चाहते थे, जहां लोग बिना हथियार और ताकत का इस्तेमाल किए अन्याय एवं शोषण का विरोध करें।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लोहिया जी के विचारों पर चलते हुए सभी समाजों को साथ लेकर चलने का कार्य कर रहे हैं। पार्टी सड़क से सदन तक हर वर्ग की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा घोषित प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि डॉ. लोहिया लोकभाषा और सामाजिक एकता के प्रबल समर्थक थे। उनका मानना था कि लोकभाषा के बिना लोकतंत्र की कल्पना अधूरी है। उन्होंने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को आगे बढ़ाने तथा देश में एकता कायम रखने पर जोर दिया।कार्यक्रम में जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, अनिल प्रधान, मन्नू पांडे, सरदार पारब्रह्म सिंह, दयाराम मौर्य, पंकज त्यागी, विनीत सरोज, ज्योतिष गौतम, गुलाम यासीन, मोहम्मद कलाम, बचोले प्रसाद पटेल, पीयूष, इमरान, आशु पाठक, अजीत कनौजिया, राजनाथ, डॉ. केडी सिंह पटेल, सूर्यपति राज सोनी, सुहेल शाह, परवेज, राम सिंगर, राहुल मौर्य, नंदलाल मौर्य, दिलशाद अहमद, सुशील कुमार और दीपक केसरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

केक काटकर मनाया प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जन्मदिन सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जन्मदिन केक काटकर और मिष्ठान वितरित कर मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल सभी समाजों को जोड़ने और समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिल रही है।सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि श्यामलाल पाल सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। उनके प्रयासों से संगठन में एकजुटता बढ़ रही है। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मन्नू पांडे ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, अनिल प्रधान, ज्योतिष गौतम, अजीत कनौजिया, सरदार पारब्रह्म सिंह, दयाराम मौर्य, बचोले प्रसाद पटेल, पीयूष यादव, डॉ. इमरान अहमद, आशु पाठक, रामनाथ, डॉ. केदार सिंह पटेल, सुशील चौबे, राजू सोनी, सुहेल शाह, परवेज अहमद, दिनेश सरोज, राम सिंगर, राहुल मौर्य, नंदलाल मौर्य, दिलशाद अहमद, सुशील कुमार, दीपक केसरी और पंकज त्यागी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!