यूपीसोनभद्र

महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र में पांच मामलों की सुनवाई, दो में सुलह

मिशन शक्ति के तहत पारिवारिक विवादों के निस्तारण की पहल, तीन मामलों में मिली अगली तारीख

सोनभद्र ।मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को पारिवारिक विवादों से जुड़े पांच मामलों की सुनवाई की गई। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर काउंसलिंग की गई और आपसी संवाद के माध्यम से विवादों को सुलझाने का प्रयास किया गया।परामर्श एवं सुनवाई के बाद दो मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने पर सुलह-समझौता कराया गया। इससे संबंधित परिवारों के बीच फिर से सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने की दिशा में पहल हुई। वहीं, शेष तीन मामलों में आवश्यक काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों को आगे की सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई।महिला थाना रॉबर्ट्सगंज की ओर से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से दंपतियों और परिवारों के बीच संवाद स्थापित कर आपसी सहमति से विवादों के निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!