यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

सोनभद्र: शिक्षक संकुल की बैठक संपन्न, प्रमुख बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा

सोनभद्र। जनपद के विकास खंड घोरावल अंतर्गत न्यायपंचायत लहास की मासिक शिक्षक संकुल बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय कड़ियां में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एआरपी विज्ञान अनिल कुमार उपस्थित रहे, जिन्होंने शिक्षण गुणवत्ता सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक का संचालन संजय मिश्र ने किया। बैठक में सौरभ कार्तिकेय द्वारा शेयरिंग सत्र, पुष्पा (प्राथमिक विद्यालय बरबसपुर) द्वारा टीएलएम निर्माण, दिवाकर तिवारी द्वारा टीचर ऐप, अमित पाण्डेय द्वारा अभिनय गतिविधि तथा नरेंद्र कुमार सिंह द्वारा प्रगति के मानवीय मूल्यांकन पर चर्चा की गई। समेकन का कार्य एआरपी अनिल कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अवधेश कुमार (उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्हारी) द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर प्रद्युम्न, दिवाकर तिवारी, अवधेश कुमार, श्याम नारायण, गजेन्द्र, अमित पांडेय, अजय कुमार, श्रेया, प्रमेंद्र, नीलम, उर्मिला सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना और आपसी अनुभव साझा कर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!