यूपीसोनभद्र

गरीब कन्याओं के विवाह और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आया AAA फाउंडेशन

चुर्क के वार्ड नंबर-8 में कार्यालय का हुआ शुभारंभ, गरीबों की सेवा और रोजगार उपलब्ध कराने का लिया संकल्प

सोनभद्र। चुर्क नगर के वार्ड नंबर-8 में AAA मैरिज एंड ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन का शुभारंभ हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश गौतम और संस्था के संस्थापक अनवर अली मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर संस्था के कार्यालय का उद्घाटन किया।इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अनवर अली ने कहा कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करना, उनके जीवन स्तर में सुधार लाना तथा उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष गरीब परिवारों की कन्याओं का शुभ विवाह कराने की पहल की जाएगी।

इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित करने और उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में हरसंभव प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि संस्था समाजसेवा, गरीबों के उत्थान और जरूरतमंद परिवारों को सहारा देने के लिए पूरी तरह संकल्पित एवं समर्पित है। फाउंडेशन का प्रयास रहेगा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहयोग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया गया। उद्घाटन समारोह में विनोद शर्मा, शंकर निषाद, समीर खान, हरिशंकर प्रजापति, लाल मोहम्मद और ताज मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!