यूपीसोनभद्र

शारदीय नवरात्र और दशहरा को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट, चुर्क में हुआ बलवा ड्रिल

दंगा नियंत्रण का अभ्यास कर पुलिसकर्मियों को किया गया प्रशिक्षित, नवरात्रि ड्यूटी के लिए मीरजापुर रवाना हुआ पुलिस बल

सोनभद्र।शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोनभद्र पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क के परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण एवं बलवा ड्रिल का आयोजन कर पुलिसकर्मियों को आपात परिस्थितियों से निपटने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

इसके बाद पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश और ब्रीफिंग देकर नवरात्रि ड्यूटी के लिए जनपद मीरजापुर रवाना किया गया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण में आयोजित इस अभ्यास को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/लाइन भुवनेश्वर सिंह और क्षेत्राधिकारी राज सोनकर ने संपन्न कराया। अभ्यास का उद्देश्य पुलिस की तैयारियों का आकलन करने, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाने तथा दंगा निरोधी उपकरणों के सही इस्तेमाल का प्रशिक्षण देना था।ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों को एंटी रायट गन, रबर बुलेट, अश्रु गैस के गोले, ग्रेनेड, लाठी-डंडे, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, कैन शील्ड, हैंड गार्ड और लेग गार्ड सहित विभिन्न सुरक्षा उपकरणों की जानकारी दी गई।

निर्धारित समय में उपकरण धारण कर भीड़ नियंत्रण और बलवा जैसी परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास कराया गया अलग-अलग टीमों ने किया अभ्यास अभ्यास के दौरान ड्रोन सर्विलांस, फ्रंटलाइन, अश्रु गैस एवं ग्रेनेड ऑपरेशन, जल तोप, पकड़-धकड़, बैकअप एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया, मेडिकल एवं राहत, संचार-वायरलेस और यातायात नियंत्रण टीमों का गठन कर उनके दायित्वों का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया गया। सभी टीमों को आपसी समन्वय बनाए रखने और परिस्थितियों के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधिकारियों ने जवानों को संयम बरतने, विधिसम्मत कार्रवाई करने, मानवाधिकारों का संरक्षण करने और आवश्यकतानुसार ही बल प्रयोग करने की हिदायत दी। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान सतर्कता बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने पर जोर दिया।इस दौरान थाना प्रभारी, पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षणरत रिक्रूट और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सोनभद्र पुलिस ने शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!