यूपीसोनभद्र

30 सितंबर तक करा लें गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी, एक अक्तूबर से बुकिंग में आ सकती है दिक्कत

उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी जरूरी, गैस एजेंसी या मोबाइल एप से करा सकते हैं सत्यापन

सोनभद्र। घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। एक अक्तूबर 2026 से एलपीजी कनेक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव के मद्देनजर जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी अथवा बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं कराया है, उन्हें गैस सिलेंडर की बुकिंग में परेशानी हो सकती है। जिला पूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं से 30 सितंबर तक ई-केवाईसी पूरी कराने की अपील की है।जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने बताया कि उज्ज्वला योजना के जिन लाभार्थियों की ई-केवाईसी अभी लंबित है, उन्हें सामान्य सिलेंडर की बुकिंग जारी रखने के लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक होगा। सामान्य घरेलू गैस उपभोक्ता भी अपना ई-केवाईसी सत्यापन करा सकते हैं। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले सामान्य उपभोक्ताओं के लिए बिना सब्सिडी वाले पांच या 10 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर का विकल्प उपलब्ध रहेगा।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा इंडियन ऑयल के मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे भी ई-केवाईसी पूरी करने की सुविधा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से समय रहते सत्यापन पूरा कराने को कहा है, जिससे एक अक्तूबर से गैस सिलेंडर की बुकिंग में किसी तरह की परेशानी न हो।ई-केवाईसी और एलपीजी से जुड़े नियमों की जानकारी के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!