टॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट के विद्यार्थियों ने जिले में लहराया परचम

हिण्डालको द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट (ए.बी.आई.सी.), सोनभद्र के विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया है।

  • ( निहारिका )

विद्यालय के गणित वर्ग के छात्र हरिओम तिवारी ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान तथा विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी क्रम में छात्र कुशान कनौजिया ने 89.88 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में द्वितीय स्थान एवं जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

  • ( कुशन )

वहीं छात्रा निहारिका सिंह ने 87.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान तथा जिले में दशम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस गौरवशाली सफलता पर हिण्डालको के यूनिट हेड श्री समीर नायक जी, मानव संसाधन क्लस्टर प्रमुख श्री जसवीर सिंह जी, मानव संसाधन प्रमुख एवं विद्यालय प्रबंधक श्री अजय कुमार सिन्हा जी, प्रधानाचार्य श्री दयानन्द शुक्ल एवं उप‑प्रधानाचार्य श्री विजय भागवत पाटिल ने सभी सफल छात्र‑छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

  • ( हरिओम तिवारी )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!