धर्मयूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

हिंदू समाज की एकजुटता राष्ट्र के लिए अनिवार्य ओबरा में हिंदू सम्मेलन संपन्न

ओबरा (सोनभद्र)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की कोठारी बंधु शाखा के तत्वावधान में नगर के सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में सकल हिंदू समाज जागरण हेतु एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, धर्मांतरण के विरुद्ध सजगता और राष्ट्रवाद पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा (अनुसूचित मोर्चा) के जिला मंत्री एवं स्वयंसेवक इंजीनियर पंकज गौतम ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा, हिंदू समाज की एकता का आधार परस्पर सहयोग है। हमें अपने आस-पास के हर हिंदू परिवार की समस्या को अपनी समस्या समझकर उसका समाधान करना होगा। उन्होंने सेवा भाव को ही संगठन का मूल मंत्र बताया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ओबरा जिला के प्रचारक आलोक ने समाज को आगाह करते हुए कहा कि धर्मांतरण जैसी राष्ट्रविरोधी शक्तियां समाज को तोड़ने का प्रयास कर रही हैं। इनसे मुकाबला करने के लिए सकल हिंदू समाज का एक मंच पर आना समय की मांग है। कार्यक्रम में विष्णु देव  ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी बात रखी।कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। प्रधानाध्यापक अखिलेश त्रिपाठी एवं बंसधारी यादव के मार्गदर्शन में बच्चों ने लघु नाटकों के माध्यम से प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी। समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका। बिखरते परिवारों को संस्कारों से जोड़ने का संदेश दिया। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति।कार्यक्रम का सफल संचालन देवेंद्र आचार्य  ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कार्यवाह रविंद्र, ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष उमेश शुक्ला सभासद दशरथ शुक्ला व पूर्व सभासद महेंद्र यादव नारायण मंडल, राकेश, अजय, और सर्वेश सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज की सुरक्षा और उन्नति का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!