Uncategorized

फर्जी मुकदमों के विरोध में सपा का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र:-समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव समेत कई लोगों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी सोनभद्र को ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि यह मुकदमे राजनीतिक द्वेष के तहत दर्ज किए गए हैं और इन्हें तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।सपा जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से जनपद सोनभद्र में अवैध खनन और माफियाओं का बोलबाला बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में गरीबों और आम जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अनिल कुमार यादव और अन्य पर दर्ज “फर्जी मुकदमे” वापस नहीं लिए गए, तो समाजवादी पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।सपा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने भी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में बड़े पैमाने पर अवैध खनन कराया जा रहा है। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस दिशा में उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा और पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन ने जायज मांगों को पूरा नहीं किया, तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक व्यापक आंदोलन करेगी।इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, विजय यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, वेदमणी शुक्ला, अशोक पटेल, गीता गौर, हिदायत उल्ला खान, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडे, सुरेश यादव, त्रिपुरारी गौड़, सुनील गौड़, डॉ. लोपति सिंह पटेल, परमेश्वर यादव, पारब्रह्म सिंह, कृपा शंकर चौहान, सत्यम पांडे, डॉ. केडी सिंह पटेल, विवेक सिंह पटेल, अतुल दुबे, सूरज मिश्रा, राजेश, नागेंद्र भारती, देवनारायण, पप्पू कोल, लालबरत यादव, प्रदीप, रोशन लाल, अजीत कुमार और रविंद्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!