सोनभद्र में पुलिस ने हत्या के मास्टरमाइंड को धर दबोचा, आलाकत्ल समेत गिरफ्तार

सोनभद्र:-जनपद पुलिस ने हत्या के एक बड़े प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए वांछित अभियुक्त कन्हैया पुत्र केवल राम (35) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में बीजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। गिरफ्तारी 25 मार्च 2026 की शाम 7:20 बजे ग्राम सिरसोती के बरन नदी मार्ग के पास हुई। अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उ0नि0 श्रवण कुमार यादव, हे0का0 भानू प्रताप सिंह यादव,का0 कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल थे। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।




