Uncategorized

कोहरथा में अक्षयवट त्रिपाठी स्मारक अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन मैच में कोहरथा विजयी

सोनभद्र:-जनपद सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र स्थित कोहरथा गांव में दो दिवसीय अक्षयवट त्रिपाठी स्मारक अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि आजाद सिंह रहे, जबकि तृतीय विशिष्ट अतिथि के रूप में आमोद रंजन, गोरखनाथ सिंह और रणविजय सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन मैच राजीन और कोहरथा की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कोहरथा की टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक रणनीति के बल पर लगातार दो सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। जीत के साथ ही स्थानीय दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अक्षयवट त्रिपाठी स्मारक क्लब के संरक्षक रामौतार सिंह, अध्यक्ष आजाद सिंह और सचिव श्रीपति त्रिपाठी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर शिवसागर, राजेश जी, प्रवीण त्रिपाठी, मुर्शीद जमाल, दीपक शर्मा, हनुमान जी, सीताराम आदिवासी, आशीष, धर्मेंद्र, पवन, रीशु सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।सचिव श्रीपति त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आशा जताई कि प्रतियोगिता के आगामी मैच भी रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!