सोनभद्र में पं० दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्यशाला सम्पन्न

सोनभद्र:-सोनभद्र जिला कार्यालय में 7 मार्च से 14 अप्रैल तक चलने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के संदर्भ में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रत्येक मण्डल के प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी और प्रकोष्ठ संयोजक उपस्थित रहे।कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह ने प्रशिक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण और संगठन सशक्तिकरण की प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि पं० दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला हैं। उनका कहना था कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता की वैचारिक स्पष्टता, अनुशासन और कार्यकुशलता बढ़ती है, जिससे बूथ स्तर पर संगठन अधिक सक्रिय और प्रभावी बनता है।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने महाअभियान को कार्यकर्ताओं को वैचारिक, अनुशासित और सेवा भाव से प्रेरित करने वाला प्रमुख माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और संगठन सुदृढ़ता की सतत प्रक्रिया है।कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण अभियान के जिला संयोजक रामसुन्दर निषाद ने किया। पार्टी ने निर्णय लिया कि बूथ स्तर तक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की नीतियों और जनसेवा के मूल मंत्रों से जोड़ा जा सके।मुख्य अतिथियों और अध्यक्षों के अलावा कार्यशाला में उपाध्यक्ष अनुसूचित आयोग जीत सिंह खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश मंत्री नागेश्वर गोंड, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, ब्लॉक प्रमुख और मण्डल प्रमुख सहित अन्य अनेक पदाधिकारी और मण्डल प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




