रॉबर्ट्सगंज में परासी पाण्डेय के खेल मैदान में हुआ कैनवस क्रिकेट का महामुकाबला 2026

सोनभद्र:-रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत परासी पाण्डेय स्थित जनता इंटरमीडिएट कालेज परासी पाण्डेय के खेल मैदान में पीपल डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कैनवस क्रिकेट महामुकाबला 2026 खेला गया। इस आयोजन की सराहना करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में लगे सभी टीमों और आयोजकों को हार्दिक बधाई दी। जिलाध्यक्ष राहुल पटेल ने बताया कि इस क्रिकेट महामुकाबले में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। संगठन के महामंत्री अरशद जमाल ने बताया कि शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया, जबकि फाइनल मैच 15 फरवरी, 2026 को निर्धारित किया गया है।

विजेता टीम को 25,000 रुपये और उपविजेता टीम को 15,000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, मैन ऑफ़ द सीरीज को एलईडी टीवी से सम्मानित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राहुल पटेल ने कहा कि सभी टीमें सादगी और खेल भावना के साथ मैच खेल रही हैं, और कमेंटेटर अपनी भूमिका बेबाकी और निष्पक्षता से निभा रहे हैं। शुक्रवार को टीचर इलेवन और सलैया स्पोर्टिंग टीम के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इस मौके पर रमेश पटेल क्रिकेट मैदान पर पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए सभी से खेल भावना के साथ क्रिकेट खेलने की अपील की। मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ भी जुटी रही।




