क्राइमयूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद, वाहन जब्त

दुद्धी, सोनभद्र |
थाना दुद्धी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बहड़ामाड़ू–दुद्धी मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी एक बैनर आर कार के माध्यम से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब व बीयर का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर दुद्धी पुलिस टीम ने गुमा मोड़, दुद्धी के पास चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान कार से बड़ी खेप में शराब बरामद हुई।

बरामदगी का विवरण:
ओल्ड मंक एक्स्ट्रा स्पेशल XXX प्रीमियम रम (750 एमएल) – 41 बोतल (कुल मात्रा 30.75 लीटर)
आफ्टर डार्क ब्लू डीलक्स ग्रेन व्हिस्की (180 एमएल) – 80 शीशी (कुल मात्रा 14.04 लीटर)
किंगफिशर बीयर (500 एमएल) – 60 कैन
बडवाइजर बीयर (500 एमएल) – 30 कैन
कुल मिलाकर लगभग 45 लीटर से अधिक शराब/बीयर बरामद की गई। बरामद बोतलों पर “For Sale in Madhya Pradesh Only” अंकित पाया गया, जिससे अवैध अंतरराज्यीय परिवहन की पुष्टि होती है।
कानूनी कार्रवाई:
बरामदगी के आधार पर वाहन को कब्जे में लेते हुए थाना दुद्धी में मु0अ0सं0-17/2026, धारा 318(4) BNS तथा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्तों का विवरण:
वाहन स्वामी: अब्दुल कय्यूम अंसारी, पुत्र अब्दुल हमीद अंसारी, निवासी खलीलपुरा, फुलवारी शरीफ रोड, नियर नजमा हाई स्कूल, पटना।
वाहन चालक: नाम-पता अज्ञात (फरार)।
कार्रवाई में शामिल टीम:
व0उ0नि0 कंवर सिंह, थाना दुद्धी
उ0नि0 हरीकेश राम, प्रभारी चौकी कुसहा, थाना दुद्धी
हे0का0 भगवंत एवं का0 आकाश सरोज, थाना दुद्धी
पुलिस के अनुसार फरार चालक की तलाश जारी है और अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दुद्धी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!