यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

राजकीय हाई स्कूलों के संस्थाप्रधान का पदनाम बदला जाए- मूल संघ

डॉ अशोक कुमार अवाक
प्रान्तीय कार्यकारी महामंत्री
राजकीय शिक्षक संघ उ.प्र. मूल संघ

राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार अवाक ने शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ महेन्द्र देव से प्रदेश के राजकीय हाई स्कूल एवं राजकीय बालिका हाई स्कूलों में सेवारत संस्था-प्रधानों का पदनाम परिवर्तित करने की माॅंग की है। इस सम्बन्ध उन्होंने ,14 जुलाई- 2025 में निर्गत शासनादेश का उल्लेख किया है जिसमें यह संशोधन किया गया है। इसके अनुसार राजकीय हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं राजकीय बालिका स्कूल की प्रधानाध्यापिका को प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्या नाम से संबोधित किया गया है ।

किन्तु विभाग में पत्र-व्यवहार आदि में अभी भी पूर्व की भाॅंति प्रधानाध्यापक और प्रधानाध्यापिका पदनाम ही प्रयोग किया जा रहा है। इसे व्यवहार में लागू करने की आवश्यकता है। डॉ अवाक का कहना है कि इससे सरकार के ऊपर कोई वित्तीय भार नहीं आएगा। साथ ही राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत संस्था-प्रधानों को प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। उल्लेखनीय है कि प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्था- प्रधानों को भी प्रधानाध्यापक और प्रधानाध्यापिका के पदनाम से जाना जाता है। अतः राजकीय माध्यमिक विद्यालयों हेतु यह माॅंग पूरी तरह उचित है और शिक्षा निदेशक महोदय को इस पर कार्यवाही करनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!