यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

कोन में काँग्रेसियों ने मनाया काँग्रेस का स्थापना दिव

कोन / सोनभद्र – ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कमेटी कोन द्वारा रविवार को कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोन ब्लॉक अध्यक्ष मदन गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व जिला महासचिव विनयकांत चतुर्वेदी द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र पुष्पांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया गया । उन्होने अपने संबोधन में कहा कि देश सन् 1947 से पहले अंग्रेजों का गुलाम था जिसके लिए हमारे देश के वीर सपूतों के बलिदानों और महात्मा गॉंधी, पंडित जवाहार लाल नेहरू जैसे लोगों के प्रयास से 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ।जिसके बाद राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का गठन किया गया जिसके बैनर तले लोग आज काँग्रेस का स्थापना दिवस मना रहे हैं ।

उन्होंने आगे अपने संबोधन में कहा कि देशवासियों को देश के प्रति सच्ची श्रद्धा और समर्पण की भावना जागृत होनी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित जिला सचिव राजेश त्रिपाठी वी रामकेश्वर कनौजिया द्वारा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया और पूरा वातावरण कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद महात्मा गांधी जिंदाबाद, पं.जवाहर लाल नेहरू जिंदाबाद आदि नारों से गुंजायमान रहा । अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां बाटी गई । लोगो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्या पटेल गोपी ,विश्वकर्मा तेजी, राम कन्हाई राम कन्नौजिया ,दिनेश सिंह , सहित क्षेत्र के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!