स्थानान्तरित धनराशि अपने खाते में पाकर पीड़ित द्वारा किया गया भदोही पुलिस का हृदय से धन्यवाद
ब्यूरो रिपोर्ट रिजवान सिद्दिकी

भदोही/उत्तर प्रदेश।पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में साइबर हेल्पडेस्क थाना दुर्गागंज द्वारा पीड़ित के खाते में 9000/- रु0 धनराशि कराया गया वापस स्थानान्तरित धनराशि अपने खाते में पाकर पीड़ित द्वारा किया गया भदोही पुलिस का हृदय से धन्यवाद जनपद में हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम हेतु * अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना को किसी पीड़ित व्यक्ति के साथ हुए धोखाधड़ी या सोशल साइट्स के दुरुपयोगों पर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशन के क्रम में आवेदक नागेन्द्र कुमार पुत्र कृपाशंकर पाल नि0- रामनगर, थाना- दुर्गागंज जनपद- भदोही का ₹10034/- का AEPS (ADHAR ENABLED PAYMENT SYSTEM) के माध्यम से फ्राड कर लिया गया था। उक्त के सम्बन्ध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत पंजीकृत किया गया था।

साइबर हेल्पडेस्क थाना दुर्गागंज जनपद-भदोही द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता, हे0का0 गोवर्धन कुशवाहा द्वारा कुल ₹9000/- की धनराशि को पीड़ीत के खाते में वापस कराया गया। आवेदक द्वारा अपने खाते से (फ्रॉड की गई) व्यय धनराशि को वापस पाकर पुलिस अधीक्षक भदोही व अपर पुलिस अधीक्षक भदोही व साइबर हेल्पडेस्क थाना दुर्गागंज जनपद-भदोही टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भदोही पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई साइबर क्राइम पुलिस टीम भदोही
1.प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता, थाना- दुर्गागंज, जनपद- भदोही 2. हे0का0 गोवर्धन कुशवाहा साइबर हेल्पडेस्क थाना दुर्गागंज जनपद- भदोही ।





