केन्द्र प्रभारी धान की तत्काल डिलीवरी सुनिश्चित करायें :देवेंद्र कुमार सिंह
एडीसीओ सदर ने राबर्टसगंज तहसील के धान क्रय केन्द्रो का किया निरीक्षण

सोनभद्र जनपद मे सहकारिता विभाग के धान क्रय केन्द्रो पर धान खरीद मे तेजी आई है परंतु डिलीवरी की गति धीमी होने से
समितियो के गोदाम भर चुके है या भरने के करीब हैं।
सहायक आयुक्त एवंसहायकनिबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एडीसीओ सदर अवधेशसिंह ने बुधवार को तहसील राबर्टसगंज अंतर्गत कई धान क्रय केंद्रो का भ्रमण किया। अरौली धान क्रय केंद्र पर 3140 कुंटल धानखरीद पाई गई तथा 600 कुंटल धान की डिलीवरी भी हो चुकी है।एडीसीओ ने केन्द्र प्रभारी राहुल सिंह को निर्देशित किया कि इसी तरह प्रयास करके आगे भी धान की डिलीवरी करायें ताकि खरीद मे कोई अड़चन न आये।
आमडीह बीपैक्स मे 23 किसानो से 1879.60 कुंटल खरीद पाई गई।केन्द्र प्रभारी विजयशंकर सिंह ने अवगत कराया कि मिलर से बात हुई है तथा गुरूवार से डिलीवरी शुरू होगी।
नई बाजार संघ पर 2300 कुंटल से अधिक खरीद पाई गई ।यहाँ भी प्रभारी नितिन पटेल द्वारा गुरूवार से डिलीवरी आरम्भ होने की बात बताई गई।
विरधी बीपैक्स मे केन्द्र प्रभारी संतोष पटेल द्वारा बताया गया कि 30 किसानो से 2136 कुंटल धान खरीदा गया है परंतु चार मिलो के आनलाईन जुड़े होने के बावजूद सिर्फ एक मिल से ही अनुबंध कराये जाने के कारण डिलीवरी नही हो सकी है।समिति पर डिलीवरी हेतु एक ट्रक भी खड़ा पाया गया पर केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि जब तक चारों मिलरो से केन्द्र का अनुबंध नही होता , तबतक डिलीवरी देना संभव नही है।

एडीसीओ सदर ने केन्द्र प्रभारी को आगाह किया कि डिलीवरी न देने से
किसी भी नुकसान या कार्यवाई की दशा केन्द्र प्रभारी का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा ।
एडीसीओ सदर ने सभी केन्द्र प्रभारियो को मिल से तत्काल अनुबंध कराने के निर्देश दिए ताकि डिलीवरी और धान खरीद मे कोई व्यवधान उत्पन्न न हो।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने जनपद के सभी क्रय केन्द्र प्रभारियो को निर्देशित किया है कि खरीदे गये धान की डिलीवरी भी नियमित रूप से करानी सुनिश्चित करें ताकि धान खरीद का कार्य सुचारू चलता रहे।
सहायक आयुक्त ने यह भी कहा कि सभी केन्द्र प्रभारी शासन की क्रय नीति का अनुपालन करते हुए
मानक के अनुरूप धान खरीदना सुनिश्चित करें।





