क्राइमयूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

दुद्धी में विजिलेंस का जोरदार छापा: बिजली बिल सुधार के नाम पर 30 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

विष अमृत संवाददाता

दुद्धी (सोनभद्र)। बिजली विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का बड़ा वार करते हुए मंगलवार को दुद्धी कस्बे में दो कर्मचारियों को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। कार्रवाई अमवार रोड स्थित अंजू लेडीज शृंगार गिफ्ट कॉर्नर पर की गई, जहां बिजली बिल संशोधन के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया था।

शिकायत पर बिछाया गया जाल

दुद्धी के व्यापारी नीरज कुमार गुप्ता ने शिकायत की थी कि बिजली बिल कम कराने के लिए उनसे अवैध धनराशि मांगी जा रही है। मामले की पुष्टि होने पर विजिलेंस टीम ने योजना बनाकर छापा मारा और दोनों को रिश्वत लेते ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार कर्मियों की पहचान

जावेद अंसारी, निवासी गोदन थाना, मुगलसराय (चंदौली)

अशोक कुमार भारती, निवासी मगरहा, चुनार (मिर्जापुर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!