महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास से 02 बिछड़े दम्पत्ति पुनः एक साथ रहने को हुए राजी
ब्यूरो रिपोर्ट रिजवान सिद्दिकी

भदोही/उत्तर प्रदेश। पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में भदोही पुलिस द्वारा लगातार बिछड़े दम्पति के बीच कराया जा रहा सुल ह महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास से 02 बिछड़े दम्पत्ति पुनः एक साथ रहने को हुए राजी घरेलू समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा बिछड़े दम्पतियों को मिलाकर किसी मासूम की जिंदगी में खुशियों से भरा नया सवेरा देने का लगातार सार्थक प्रयास किया किया जा रहा है।

उक्त कार्यवाही के क्रम में 02 प्रकरणों से सम्बंधित आवेदिका द्वारा विपक्षीगण अपने पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों को जरिये नोटिस/मोबाइल द्वारा सूचित कर महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र ज्ञानपुर पर तलब किया गया एवं दोनों पक्षों को काफी अथक प्रयास करके समझाया बुझाया गया। दोनों पक्ष आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों/गलतियों को स्वीकार कर रहे हैं तथा नये सिरे से पुनः पति/पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुए रहने को तैयार हुए। महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र से दम्पति के बीच पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुए टूटते हुए रिश्ते को बचाते हुए पति/पत्नी की विदाई करायी गयी।समस्त कार्यवाही के दौरान उपस्थित महिला थाना पुलिस टीम
नि0 सीमा सिंह म0का0 प्रीति यादव परिवार परामर्श केंद्र में नियुक्त कर्मी डॉ0 रश्मि सिंह (काउंसलर) रीता देवी




