यूपीसोनभद्र

एएसपी मेविस टॉक ने किया कोन थाने का औचक निरीक्षण

व्यवस्थाओं का लिया जायजा, फरियादियों की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और प्रभावी पुलिसिंग के दिए निर्देश

सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मेविस टॉक ने शनिवार को थाना कोन का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अभिलेखों का अवलोकन कर उन्हें व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने थाना परिसर में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने तथा लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त करने तथा प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही लंबित विवेचनाओं एवं प्रार्थना-पत्रों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।एएसपी मेविस टॉक ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और तत्परता के साथ करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि पुलिस जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहे और अपने कार्यों से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना मजबूत करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!