सोनभद्र। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर दो नवंबर को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में यह बैठक अपराह्न दो बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी।सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सोनभद्र ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाना है। इसके तहत वर्तमान मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के साथ ही 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण का उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराना है, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों एवं अन्य जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित सभी लोगों से निर्धारित तिथि एवं समय पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने की अपील की है।



