
सोनभद्र । जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में सोनभद्र से करीब 300 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में अभियान के प्रदेश कोऑर्डिनेटर एवं सोनभद्र प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए देवेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने और वोटों की चोरी कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस गरीबों, शोषितों, पीड़ितों, नौजवानों, छात्रों और महिलाओं की आवाज बनकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे दिल्ली में आयोजित महारैली में बड़ी संख्या में पहुंचकर इस संघर्ष में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि सोनभद्र के कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। एक नवंबर की महारैली में भी जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयार हैं।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों से भी बड़ी संख्या में लोग दिल्ली जाने के लिए उत्साहित हैं। वे राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे संघर्ष में अपना योगदान देना चाहते हैं।बैठक का संचालन पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने किया। इस दौरान निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान, पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मदन मोहन मिश्रा, जगदीश मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव, शारद पनिका, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा, सेवादल जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा चौबे, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरजीत टेकाम, दिनेश यादव, श्रीकांत मिश्रा, आशुतोष कुमार दुबे, गोपाल स्वरूप पाठक, दया शंकर पांडेय, अमरेश देव पांडेय, राजबली पांडेय, सुनीता तिवारी, रेखा श्रीवास्तव, शंकर लाल भारती, ददन मौर्य, इंजीनियर सुधाकर प्रसाद, विशिष्ट कुमार चौबे, रामानंद पांडेय, जितेंद्र देव पांडेय, आशीष सिंह, शिवपूजन विश्वकर्मा, राहुल जैन, रामकेश पनिका, जयशंकर भारद्वाज, मृदुल मिश्रा, नंदकुमार शर्मा और श्रीनिवास कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




