
सोनभद्र।सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेतृत्व में जिला कार्यालय सोनभद्र में ‘सबसे ऊंचे सरदार’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और सरदार पटेल के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।

अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री अशोक कुमार मौर्य ने किया।मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर के चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल ने कहा कि आजादी के समय देश में लगभग 565 रियासतें थीं। सरदार पटेल ने वीपी मेनन के सहयोग से अधिकांश रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया।भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि सरदार पटेल ने खेड़ा और बारदोली सत्याग्रह के माध्यम से किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी।

स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री के रूप में उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने तथा अखिल भारतीय सेवाओं की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस अवसर पर रामलखन सिंह, संतोष शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, निशांत कुशवाहा, अमन मौर्य, अभय पटेल, बलराम सोनी, बलदेव सिंह, विवेक तोमर, शिवम सिंह, छोटू पटेल, मनीष पटेल, शिवनाथ जायसवाल, महेश्वर चंद्रवंशी और विनय श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।





