
सोनभद्र ।रॉबर्ट्सगंज नगर में डांडिया और गरबा के रंग बिखेरने वाले बहुप्रतीक्षित आयोजन ‘सोनभद्र डांडिया नाइट 4.0’ की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया। आयोजन को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। आगामी 25 अक्टूबर 2026 को होटल सवेरा, सोनभद्र में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में जायसवाल यूथ क्लब, जायसवाल यूथ महिला क्लब और हेलो किड्स प्ले स्कूल से जुड़े लोगों सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस दौरान राजेश जायसवाल, चंद्र प्रकाश, बादल केशरी, शिवम केशरी, अमित केशरी, नीलम जायसवाल, पूजा सिंह, मोहन जायसवाल, पवन जायसवाल तथा विशाल लाइट के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।

आयोजकों ने बताया कि सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयास से इस बार डांडिया नाइट 4.0 को और भी आकर्षक एवं यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में परंपरा, संस्कृति और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। डांडिया और गरबा की धुनों पर उत्सव का माहौल बनाने के साथ लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने और सांस्कृतिक उल्लास में भागीदारी का अवसर मिलेगा।आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से इस सांस्कृतिक उत्सव में शामिल होकर आयोजन की रौनक बढ़ाने की अपील की है।




