यूपीसोनभद्र

मजदूरों के हक और लोकतंत्र की रक्षा के लिए माकपा करेगी आंदोलन

सोनभद्र से 300 साथी दिसंबर में दिल्ली महापड़ाव में होंगे शामिल, अंबेडकर और भगत सिंह की प्रतिमा स्थापना का मुद्दा भी उठा

सोनभद्र।भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) माकपा की जिला कमेटी की बैठक सोमवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित डॉ. जीवनदान के क्लीनिक हॉल में का. महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका की आलोचना करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिसिया कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई। पार्टी नेताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।जिला मंत्री का. नंदलाल आर्य ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, जनसंगठनों का विस्तार करने और सदस्यता अभियान को गति देने की जरूरत है। नवंबर में जिले की 17 पार्टी शाखाओं में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर सदस्यों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही अखिल भारतीय महिला समिति का जिला सम्मेलन नवंबर में कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।बैठक में रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और सिविल लाइन रोड पर कचहरी के पास छोटे चौराहे पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग उठाई गई। पार्टी ने इसके लिए आंदोलन करने और जरूरत पड़ने पर न्यायालय जाने की चेतावनी दी।वहीं, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के आह्वान पर एक से तीन दिसंबर 2026 तक दिल्ली में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महापड़ाव का समर्थन किया गया। ‘अवज्ञा और प्रतिरोध’ के नारे के तहत होने वाले इस कार्यक्रम में सोनभद्र से 300 साथियों को शामिल कराने की तैयारी है। बैठक में श्रम संहिताओं और केंद्र व राज्य सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों पर भी विरोध जताया गया।बैठक में का. प्रेमनाथ, का. पुरुषोत्तम, का. बिसंभर सिंह, का. श्याम नारायण सिंह, का. अवधराज सिंह, का. शिवकुमार उपाध्याय उर्फ गुड्डू, का. महेंद्र सिंह और का. लल्लन राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!