यूपीसोनभद्र

सोनभद्र के थानों में थाना समाधान दिवस, 63 शिकायतें मिलीं, 29 का मौके पर निस्तारण

भूमि विवादों के समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को दिए गए निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

सोनभद्र।जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें सुनकर उनके निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।थाना समाधान दिवस के दौरान आज कुल 63 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें पुलिस विभाग से संबंधित नौ और राजस्व विभाग से संबंधित 54 मामले शामिल रहे।

इनमें पुलिस विभाग के चार और राजस्व विभाग के 25 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस प्रकार कुल 29 शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि शेष 34 मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।वहीं, पूर्व से लंबित प्रार्थना पत्रों में पुलिस विभाग के पांच और राजस्व विभाग के 77 मामले शामिल हैं। अधिकारियों को इन लंबित प्रकरणों का भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।समाधान दिवस में भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों ने निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करें, ताकि विवादों का पारदर्शी और न्यायोचित समाधान हो सके। साथ ही फरियादियों को अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसुनवाई करते हुए शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने शेष प्रकरणों में निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!