यूपीसोनभद्र

सपा ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती

जयंती समारोह में सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज की स्थापना पर दिया जोर

सोनभद्र।समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर महान समाजवादी नेता एवं संपूर्ण क्रांति के उद्घोषक लोकनायक जयप्रकाश नारायण तथा महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन कर दोनों महापुरुषों के विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।जयंती समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण महान क्रांतिकारी नेता थे, जिन्होंने समाज के हर वर्ग के अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष किया। वहीं, महाराजा अग्रसेन ने न्याय, समानता और सामाजिक सद्भाव की भावना को आगे बढ़ाने का कार्य किया। दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग का विकास सुनिश्चित हो सके।संगोष्ठी में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, चौधरी यशवंत सिंह पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, कृष्णा पंडित, कृष्ण प्रदीप, सुरेश यादव, त्रिपुरारी गौड़, राजेश, प्रमोद, राहुल, रमेश, इलियास, रोहित विश्वकर्मा, उमेश पाल, गोविंद, शिव शंकर खरवार, लालू भारती, जगत पटेल, डॉ. लोकपति सिंह पटेल और राजमणि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!