Uncategorized

विद्युत विभाग की लापरवाही पर सपा का हमला, अविनाश कुशवाहा ने दी आंदोलन की चेतावनी

सोनभद्र:-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण जिले में लगातार लोगों और संविदा कर्मियों की जान जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था की खामियों, जर्जर तारों और अधिकारियों की उदासीनता के चलते आम जनता भय के माहौल में जीवन यापन कर रही है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि विभाग दुर्घटनाओं के बाद केवल जांच और कार्रवाई का आश्वासन देता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर, बढ़ते बिजली बिल और विभागीय भ्रष्टाचार से जनता पहले ही परेशान है। वहीं मानकों की अनदेखी कर लगाए गए बिजली के खंभे और जर्जर तार दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं। अविनाश कुशवाहा ने बताया कि ग्राम पड़रछ में ग्रामीणों ने 6 जून को समाधान दिवस में नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के तार की शिकायत की थी, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके परिणामस्वरूप 9 जून को 15 वर्षीय संदीप पुत्र रामआसरे की करंट लगने से मौत हो गई।जनआक्रोश के बाद संबंधित जेई और एसडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।उन्होंने 25 मई को संविदा लाइनमैन विनोद कुमार की करंट लगने से हुई मौत का भी उल्लेख किया। इसके अलावा बढ़ौली, शाहगंज और गंगाजल गांवों में हुई विद्युत दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए विभागीय लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। सपा नेता ने मांग की कि जिले में तत्काल अभियान चलाकर जर्जर तारों और खंभों को बदला जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो समाजवादी पार्टी जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!