Uncategorized

सेवा, सुशासन और संकल्प’ अभियान के तहत विधायक भूपेश चौबे ने वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद

सोनभद्र:- सदर विधायक भूपेश चौबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा, सुशासन और संकल्प’ अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठजनों के साथ देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने विकास, सुशासन और जनविश्वास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है, जिससे आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।अभियान के तहत विधायक ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कुसमाकर श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी मिठाई लाला सोनी तथा शिवशंकर गुप्ता से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। वरिष्ठ नागरिकों ने देश की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए और क्षेत्रीय विकास से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।भूपेश चौबे ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को दिशा मिलती है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, विकास मिश्रा, अमन वर्मा, संजय श्रीवास्तव, धीरेंद्र पांडेय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!