यूपीसोनभद्र

नगर पंचायत ओबरा का अतिक्रमणकारियों पर चला  डंडा

विषअमृत संवाददाता आर एन सिंह 

ओबरासोनभद नगर स्थित वार्ड पांच जो कि सरदार पटेल नगर के नाम से जाना जाता है यह क्षेत्र चूड़ी गली मलिन बस्ती के नाम से भी जाना जाता है मलिन बस्ती रेलवे लाइन के किनारे बसी हुई है इस बस्ती में आने जाने के लिए डायमंड होटल के बगल से एक सड़क जो की मलिन बस्ती होते हुए जैन मंदिर के पास से पुराने थाने तक जाती है कुछ साल पहले तक यह सड़क इतनी चौड़ी हुआ करती थी कि यहां पर बड़ी गाड़ियों का आना जाना आराम से जाता था लेकिन इधर कुछ सालों में अतिक्रमण के कारण यह सड़क इतनी छोटी हो गई है की छोटी गाड़ियां चार चक्का जाने में भी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस सड़क को कुछ दिनों पहले नगर पंचायत ओबरा के द्वारा बनवाया गया था जिस पर खड़ंजा बिछा करके सड़क को दुरुस्त किया गया था,

उसके बाद जल निगम के द्वारा पाइप डालने के लिए इस सड़क को जगह-जगह खोदा गया और सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहने लगी तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती चांदनी देवी और तत्कालीन सभासद राजू साहनी के अथक प्रयास के द्वारा इस सड़क का जीर्णोद्धार होना शुरू हुआ यह सड़क का काम जैन मंदिर की तरफ से शुरू हुआ लेकिन जिम्मेदारों के अनदेखी के कारण संविदाकार को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है कहीं पर इस सड़क की चौड़ाई दो से तीन मीटर और कहीं पर 5 मी किया जा रही है जिससे लोगों में भारी आक्रोश उत्पन्न है स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क के चौड़ाई एक छोर से दूसरे छोर तक बराबर होनी चाहिए जिससे किसी को कोई तकलीफ ना हो कुछ लोगों के कारण सभी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है अगर किसी के घर में कहीं आगलगी की घटना हो जाए तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बहुत मुश्किल से घटनास्थल तक पहुंचा जा सकता है स्थानीय नगर प्रशासन और जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों से स्थानीय निवासियों का यह निवेदन है कि जनता की इस समस्या का जल्द से जल्द जांच कर समाधान किया जाना चाहिए जिससे यहां के निवासियों में उत्पन्न आक्रोश को समाप्त किया जा सके और किसी भी आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड या अन्य वाहनों को आने-जाने में कोई दिक्कत ना !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!