घोरावल के औराही पार्क में भीम आर्मी की बड़ी बैठक, 2027 मिशन को लेकर भरा जोश

सोनभद्र:-घोरावल क्षेत्र के औराही पार्क में भीम आर्मी भारत एकता मिशन सोनभद्र द्वारा रविवार को एक विशाल एवं जोशीली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बहुजन समाज के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “गांव-गांव चलो, पांव-पांव चलो, चलो बूथ की ओर” अभियान के तहत संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना तथा 2027 मिशन को लेकर जनजागरण करना रहा।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के विचारों और संदेशों को हर गांव एवं हर बूथ तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। बहुजन महापुरुषों एवं क्रांतिकारियों को याद करते हुए समाज को संगठित और जागरूक करने का आह्वान किया गया। संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक एकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संदीप बौद्ध, जिला महासचिव एवं विधानसभा प्रभारी अखिलेश कुमार भारती, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार मौर्या सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष उमाकांत इंडियन राव आजाद ने किया। अंत में कार्यकर्ताओं ने 2027 तक सोनभद्र जिले के हर गांव और हर बूथ तक संगठन की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लिया।




