Uncategorized

अस्पतालों में अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान, कर्मचारियों को दिया बचाव प्रशिक्षण

सोनभद्र:-उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा द्वारा चलाए जा रहे अग्निसुरक्षा साप्ताहिक अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल लोढ़ी सहित विभिन्न अस्पतालों में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का नेतृत्व प्रभारी अग्निशमन अधिकारी करन सिंह ने किया। कार्यक्रम में अस्पताल कर्मचारियों, डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों को आग से बचाव तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी के उपाय बताए गए।अधिकारियों ने अस्पतालों में आग लगने के प्रमुख कारणों, विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग तथा अग्निसुरक्षा मानकों के पालन की विस्तृत जानकारी दी। करन सिंह ने कहा कि छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक कर्मचारी को सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने अस्पतालों में नियमित रूप से सुरक्षा उपकरणों की जांच और आपातकालीन निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया।प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया, जिससे उन्होंने आग लगने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने की विधि सीखी। अभियान के अंत में सभी से अग्निसुरक्षा नियमों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!