प्रधान पति द्वारा जान मारने की धमकी का आरोप, थाने में तहरीर देकर किया कार्रवाई की मांग

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश – कोन थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ग्राम के प्रधान पति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता शंभू पटेल ने हैंडपंप रिबोर्/ मरम्मत के संबंध में पूर्व में igrs किया था जिससे क्षुब्ध होकर प्रधान प्रतिनिधि द्वारा मोबाइल पर खुलेयाम धमकी दे रहा जिसके क्रम में शिकायतकर्ता ने कोन थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान के पति अमरेश यादव ने उन्हें फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने यह भी कहा कि घर में घुसकर मारेंगे”, जिससे पीड़ित और उनका परिवार दहशत में है। पीड़ित के अनुसार घटना के बाद से परिवार भयभीत है और किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।





