जान से मारने की धमकी देते हुए हत्या के प्रयास चाकू से गंभीर चोट पहुँचाने से संबंधित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद

भदोही/उत्तर प्रदेश। थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 17.04.2026 को ग्राम भद्रपुर मवैयाहरदोपट्टी में ब्रम्हाप्रकाश पुत्र शिवशंकर बिन्द निवासी मवैयाहरदोपट्टी थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही को चाय-समोसा की दुकान पर लेन-देन एवं कहां-सुनी को लेकर चाकू मारकर घायल करने के संबंध में थाना ज्ञानपुर पर मु0अ0सं0 97/2026 धारा 109(1)/118(1)/352/351(3) बीएनएस बनाम 1. दिनेश पुत्र गुलाब 2. अजय पुत्र गुलाब 3. गुलाब पुत्र भगेलू 4. अजय की पत्नी नाम पता अज्ञात निवासीगण मवैयाहरदोपट्टी थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधि कार्यवाही प्रचलित की गई श्री अभिनव त्यागी,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में हो रहे अपराधों में त्वरित कार्यवाही एवं पंजीकृत अभियोगों से सम्बंधित वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में दिनांक-18.04.2026 को थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मुखबिरी सूचना के आधार पर चाय-समोसा की दुकान पर लेन-देन एवं कहां-सुनी को लेकर चाकू मारकर घायल करने के संबंध में पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों को सिंहपुर नहरपुलिया से बड़वापुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान सम्बंधित मा0 न्यायालय किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जें से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद किया गया गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-1.दिनेश पुत्र गुलाब उम्र 25 वर्ष 2.अजय पुत्र गुलाब उम्र 27 वर्ष 3.गुलाब पुत्र स्व० भगेलू उम्र 60 वर्ष निवासीगण ग्राम मवैयाहरदोपट्टी थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही बरामदगी:गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद किया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम-उ0नि0 बर्फीलाल, हे0का0 राजेन्द्र यादव व हे0का0 बीरेन्द्र यादव थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही।





