यूपीलोकल न्यूज़

अनपरा प्रो वॉलीबॉल लीग-8 का शानदार समापन

टीम सेटर्स को ब्लॉकर्स ने 3-1 से हराया

अनपरा /सोनभद्र- अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित ऑपरेटिंग क्लब में रविवार की देर शाम को अनपरा प्रो वॉलीबॉल लीग संस्करण -8 का समापन हुआ।फाइनल मैच में टीम ब्लॉकर्स ने टीम सेटर्स को 3-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। अनपरा स्पोर्टिंग क्लब अनपरा की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि व परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं अजय कुमार कटियार, विशिष्ट अतिथि इं निखिल चतुर्वेदी (महाप्रबंधक प्रशाशन), इं एसपी यादव (महाप्रबंधक),इं चंद प्रकाश (महाप्रबंधक ब ताप ),अधीक्षण अभियंता इं गजेंद्र सिंह,इं उत्पल शंकर,इं वीके दिनकर,इं एसके रजक,इं वीके सिंह,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अमरनाथ बरनवाल,अधिशासी अभियंता इं सुभाष चंद्र पटेल, इं बीआर पटेल, इं डीके विकल,इं संजय महतो,इं डीके त्रिपाठी, इं मनोज प्रसाद,इं मेहदी हसन,सुभाष चौहान सहित नगर के तमाम सम्मानित लोगों की उपस्थिति मे हुआ। प्रतियोगिता मे अनपरा,डिबूलगंज, बीना,बीजपुर,शक्तिनगर,खड़िया ककरी, रेणुसागर एवं आस पास के खिलाड़ी विभिन्न टीमों में शामिल थे।विदित हो कि यह प्रतियोगिता सोनभद्र वॉलीबॉल संघ के सचिव सुरेश चंद्र मिश्र की एक योजना के तहत स्पोर्टिंग क्लब अनपरा द्वारा विगत सात वर्षों से कराया जा रहा है,जिसमे नए खिलाड़ियों को भी अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलता है।सचिव सुरेश चंद्र मिश्र ने बताया कि विगत 13 अप्रैल से चल रही इस प्रतियोगिता मे इं धीरेन्द्र चौबे की टीम स्पाइकर्स ,इं अदालत वर्मा की टीम सेटर्स,इं बीआर पटेल की टीम अटैकर्स,इं एसके रजक की टीम डिफेंडर्स, इं अनिरुद्ध सिंह की टीम ब्लॉकर्स ने भाग ली थीं।टीमों के प्रयोजक विक्रमा राम,शशि चंद यादव,अमित सिंह,सतेंद्र यादव, आकाश गोयल हैं। फाइनल मैच टीम सेटर्स और ब्लॉकर्स के बीच खेला गया, जिसमे ब्लॉकर्स ने कड़े मुकाबले मे सेटर्स को 3-1 से मैच हराकर ट्रॉफी को अपने नाम किया।फाइनल मैच का स्कोर 25-22,23-25 25-21,25-23 रहा।समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है और इससे शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।खेल हमे अनुशासन एवं टीम वर्क के साथ काम करने की सीख देता है।आयोजन समिति ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।टीम मैनेजर की भूमिका मे डीएन द्विवेदी,ओमब्रत सिंह,इंद्रमन प्रसाद, जयप्रकाश विश्वकर्मा,र्देवेंद्र मल्ल,कमलेश कुमार,ओमप्रकाश पांडेय,शिवप्रकाश उर्फ श्री,शिवा सिंह ने निभाई।आयोजक समिति मे इं पवन सिंह,पवन चौरसिया, इं जनकधारी,इं सतीश सिंह,इं कमलेश,प्रवीण, मनोज,ओमप्रकाश, हिमांशु,निशांत, अवनीश,आकाश, रहे।कार्यक्रम का संचालन एवं सारा आयोजन सुशील यादव के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!