Uncategorized

सोनभद्र में सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर कड़ा अभियान: 130 अवैध हूटर-लाउडस्पीकर हटाए

सोनभद्र:-सोनभद्र पुलिस ने सड़क पर अनुशासन बनाए रखने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में यह अभियान सक्रिय रूप से संचालित किया गया।अभियान के दौरान ट्रकों और अन्य वाहनों में अवैध रूप से लगे हूटर और लाउडस्पीकर हटवाए गए। कुल 130 उपकरणों को जब्त कर उनका विनष्टिकरण कराया गया। पुलिस ने बताया कि ऐसे उपकरण न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि सड़क पर अन्य वाहन चालकों का ध्यान भटकाकर सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं।पुलिस ने वाहन चालकों और मालिकों को चेतावनी दी कि वे अपने वाहनों में कोई भी अवैध ध्वनि उपकरण न लगाएँ और यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं अनुशासित ड्राइविंग करें। सोनभद्र पुलिस ने कहा कि ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि सड़क पर सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित किया जा सके और आम जनता में जागरूकता बढ़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!